शिकोहाबाद: टप्पेबाजों ने मायके जा रही महिला से की ठगी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर हुए फरार, दी तहरीर

शिकोहाबाद। मायके से घर जा रही महिला को टप्पेबाजों ने ठगी का शिकार बना लिया। जब महिला को जानकारी हुई तो महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। टप्पेबाज महिला को बातों में फसाकर उससे नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कठफोरी क्षेत्र के अंतर्गत गांव खेड़ा निवासी मंजू देवी (48) बीते मंगलवार को अपने मायके जोरे से अपने घर जा रहीं थी। महिला का भाई उसे बाइक से स्टेशन छोड़ने के लिए आया हुआ था। उसने अपनी बहन को ऑटो में बिठा दिया। तभी ऑटो में सवार टप्पेबाजों ने महिला को अपनी बातों में फसाकर उससे पांच सोने की अंगूठी, नकदी एवं अन्य आभूषण ले लिए और कागज की गड्डी के ऊपर एक पांच सौ रुपये का नोट लगा कर थमा दी।

जिसमें ऊपर 500 के नोट के साथ ही नीचे कागज के टुकड़े लगे हुए थे। जब महिला को पूरा मामला समझ में आया,तो उसके होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को देने के साथ पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 790