फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने कारगिल युद्ध में शामिल सैनिकों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कारगिल विजय दिवस कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है।

जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि लगभग 60 दिनों तक चले इस युद्ध का अंत 26 जुलाई 1999 में हुआ। जिसमें 527 भारतीय सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया तथा लगभग 1400 सैनिक घायल हुऐ। यह युद्ध भारत के सैन्य इतिहास की महत्वपूर्ण घटना है, जो अत्यंत चुनौती पूर्ण परिस्थितियों, सीमित संसाधनों, कठिन भूभाग, कठोर मौसम जैसी स्थिति में लड़ा गया था। हमें अपने वीर सैनिकों पर गर्व है जिन्होंने भारत माता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।

आज जिलाध्यक्ष ने कारगिल युद्ध में शामिल हुए सैनिकों के निवास पर जाकर उन्हें माला पहनकर तथा शाल उड़ाकर सम्मानित किया। जिसमें विजय पाल सिंह, जयचंद सिंह, इलायकदार सिंह, राजवीर सिंह, सोनेलाल (यह सभी सैनिक नगला नथुआ के हैं), सामंत सिंह, माधौ सिंह, सत्येंद्र सिंह, श्रीकृष्ण सभी सैनिक (नगला कल्याण के हैं), निहाल सिंह (नगला अमर सिंह) का सम्मान किया।

इस मौके पर पीसीसी सदस्य क्षेत्रपाल सिंह यादव, पीसीसी सदस्य चंद्रकांत यादव, जसराना के ब्लॉक अध्यक्ष ध्रुव यादव, जसराना के नगर अध्यक्ष विजय शर्मा,फिरोजाबाद के ब्लॉक अध्यक्ष रामशंकर राजोरिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यश दुबे आदि लोग उपस्थित थे।

 

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1350