फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर की सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय मोड़ा कनेटा पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज ने पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान संबधी गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही अभियान में प्रगति हेतु दिशा निर्देश दिया। आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को और अधिक गतिशील बनाने हेतु सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि 13, 14 व 15 अक्टूबर को सदस्यता अभियान को लेकर महाअभियान चलेगा। जिले के प्रत्येक बूथ पर, सक्रिय सदस्य बनने की जानकारी प्राप्त कर आगामी सदस्यता अभियान को गति देने के लिए योजना बनाकर तय लक्ष्य को प्राप्त करने में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय, डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, हरिओम यादव पूर्व विधायक, भंवर सिंह, हनुमंत बघेल, आकाश शर्मा, सुरेंद्र राठौर, केशव फौजी, श्रीनिवास शर्मा, रामनरेश कटारा, उदय सिंह, देवेन्द्र बेनीबल, राजेश चैहान, राजीव राजपूत, शिव शंकर शर्मा सहित सभी मण्डल अध्यक्षगण, सदस्यता अभियान के संयोजक व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।