फिरोजाबाद: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मनाई जयंती

फिरोजाबाद। सपा कार्यालय पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के संग उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि जयप्रकाश नारायण का नाम लेते ही देश की आजादी की लड़ाई से लेकर वर्ष 1977 तक तमाम आंदोलन किये।

उन्होंने अपने विचारों, दर्शन तथा व्यक्ति से देश की दिशा तय की थी। जयप्रकाश नारायण को भारत सरकार ने मरणोपरांत 1998 को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डाॅ मुकेश वर्मा विधायक शिकोहाबाद, रामवीर यादव, अजीम भाई, हरीशंकर यादव, रामसेवक यादव, डाॅ पीएस यादव, महाराज सिंह धनगर, मीना राजपूत, राजू जर्रार अहमद, कमलेश यादव, गुलाब सिंह प्रधान, डाॅ रोमा यादव, जमुना कठेरिया, सतेंद्र जैन सौली, योगेश गर्ग, रघुराज सविता, जगमोहन यादव, मोहित राठौर, नितिन वर्मा, राजकुमार राठौर आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789