फिरोजाबाद: दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, घायल

-रक्षाबंधन के त्यौहार पर ससुराल से मायके जा रही विवाहिता से किया था दुष्कर्म

फिरोजाबाद। रक्षाबंधन के त्योहार पर ससुराल से अपने मायके जा रही एक विवाहिता के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। भागने के दौरान आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया की थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर शनिवार शाम ससुराल से अपने मायके जा रही थी। तभी थाना पचोखरा क्षेत्र के ही गांव नगला सूरज के पास पहुंचते ही आरोपी बंटू पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला सूरज थाना पचोखरा ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पारिवारिक जनों को दी। महिला के पुत्र ने थाना पचोखरा में जाकर पुलिस को घटना से अवगत कराया।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। नगला सूरज से भागने की फिराक में खड़े आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558