फिरोजाबाद: प्रदेश स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का होगा आयोजन

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय निषाद दल के अध्यक्ष लोकेन्द्र वर्मा, सचिव राजू वर्मा और वरिष्ठ सलाहकार देव वर्मा द्वारा एक प्रदेश स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसी को लेकर कैंप कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ डीआर वर्मा ने फीता काटकर किया।

वरिष्ठ सलाहकार देव वर्मा ने कहा कि प्रदेश स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिसमें कक्षा 6, 7 और 8 के बच्चों का हिंदी और गणित के ज्ञान को परखा जायेगा और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करेगा। प्रतियोगिता दो चरणों में निष्पक्ष रूप से आयोजित की जायेगी। बच्चों को तैयारी के लिए समय दिया जाएगा,. पाठ्यक्रम ऑनलाइन उपलब्ध है। होनहार बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का यह एक सुनहरा अवसर है। प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं दो तृतीय को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

प्रथम विजेता को एक लाख रू. धनराशि, द्वितीय विजेता को 50000 रू. की धनराशि से नवाजा जाएगा। तृतीय दो छात्रों को 25-25 हजार से प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही सांत्वना पुरस्कार में 50 साइकिल, 100 स्टडी चेयर, 1000 बैग, 1000 छाते भी सम्मिलित होंगे। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बच्चे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। इस दौरान गोपीचंद वर्मा, अध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा, सचिव राजू वर्मा, पिंकेश वर्मा, मीडिया प्रभारी विशाल वर्मा, समाजसेवी असलम भोला, राहुल यादव, यश गुप्ता, सुनील कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1281