शिकोहाबाद: वन दर्शन के बाद विद्यार्थियों ने लिया पौधारोपण का संकल्प

शिकोहाबाद। संस्था पर्यावरण मित्र द्वारा आयोजित वन दर्शन कार्यक्रम में सिरसागंज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने वन दर्शन के साथ ही प्राकृतिक एवं जैविक खेती के बारे में जानकारी की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पौध रोपण करने एवं दीपोत्सव पर पटाखे ना चलाने का संकल्प लिया।

वन दर्शन का मुख्य उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी को प्रकृति एवं जैविक खेती के प्रति जारूगक करना है। विद्यार्थियों को बताया गया कि पर्यावरण मित्र संस्था भूमि,जल,वायु एवं ध्वनि प्रदूषणों को यथाशक्ति कम करने के उद्देश्य के साथ वर्ष 2004 से संस्था अध्यक्ष किरण बजाज के नेतृत्व में कार्य कर रही है।

विद्यार्थियों ने पर्यावरण मित्र द्वारा संचालित जैविक खेती, खाद, नर्सरी, मिश्रित वन.बागानों का विजिट कर उनकी उपियोगिता के बारे में ज्ञान प्राप्त किया। पर्यावरण मित्र द्वारा विद्यार्थियों को जैविक उत्पाद प्रदर्शनी के माध्यम से किन्नू, मौसमी, नीबू, गेंहू व गेंहू आटा, अलसी, सरसों व सरसों तेल, मैथी दाना, धनियां, तिल, हल्दी पाउडर, जामुन पाउडर, गिलोय पाउडर, केचुआ खाद एवं जैविक सब्जियां लोकी तोरई, भिण्डी इत्यादि को भी देखा।

कार्यक्रम में विद्यालय के साथ जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद समन्वयक अश्वनी जैन एवं शिक्षक देवेश यादव मौजूद रहे। विद्यालय प्रबन्धक डॉ.सुखेन्द्र यादव ने पर्यावरण मित्र संस्था का धन्यवाद दिया।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 866