फिरोजाबाद: प्रा.वि.नगला बीच के नवीन भवन का टूंडला विधायक ने किया उद्घाटन

फिरोजाबाद। नवरात्र के पावन अवसर पर दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष में ब्लॉक नारखी के प्राथमिक विद्यालय नगला बीच के नवीन भवन का उद्घाटन एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल कन्या भोज का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्राथमिक विद्यालय नगला बीच के नवीन भवन का उद्घाटन विधायक टूंडला प्रेमपाल सिंह धनगर, बीएसए आशीष कुमार पांडे ने फीता काटकर किया। साथ ही कन्याओं का पूजन कर माता रानी से आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग तक शिक्षा पहुंचे, कोई भी बच्चा निरक्षर ना रहें।

बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक का दायित्व है कि बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का अनुपालन कर बच्चों को निपुण बनाये, देश के विकास के लिए बालिकाओं का भी सशक्त होना अनिवार्य है। खण्ड शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र सिंह ने विद्यालय विकास एवं प्रगति पर चर्चा कर सम्मानित मंच को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीमा यादव, बालिका शिक्षा डी.सी. पंकज चिमनानी, बी.एस.डब्लूए के जिलाध्यक्ष कमल यादव, नारी सशक्तिकरण के प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमारी, पूर्व प्रधान नरेंद्र तोमर, एआरपी. कौशल सिंह, डॉ जितेन्द्र प्रताप, महिला शिक्षक संघ से नीति, शिखा, रेनू, गीतांजलि, अर्चना, विनीता, रंजना, कुसुमलता, दीपमाला, मुधुलता, आकांशा, अपर्णा, रश्मी, प्राची आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन ए.आर.पी. डॉ अमरनाथ सिंह आर्य ने किया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2797