फिरोजाबाद। सपा कार्यालय पर स्व. नेताजी मुलायम सिंह यादव का परिनिर्माण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र माला पहनाकर नमन किया। साथ ही नेताजी के बताए गए मार्ग पर चलकर सपा को मजबूत कर जनता की सेवा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह का जन्म इटावा के गांव सैफई में एक कृषक परिवार में हुआ था। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारत के रक्षामंत्री रहे। उन्होंने वर्ष 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। नेताजी को 26 जनवरी 2023 की पूर्व संध्या पर मरणोपरांत पद्य विभूषण से भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म द्वारा सम्मानित किया गया।
श्रद्वा सुमन अर्पित करने वालां में डाॅ मुकेश वर्मा विधायक शिकोहाबाद, ई. सचिन यादव विधायक जसराना, सर्वेश यादव विधायक सिरसागंज, पूर्व एमएलसी डाॅ दिलीप यादव, डाॅ असीम यादव, रामवीर सिंह यादव, रमेश चंद्र चंचल, अजीम भाई, रामसेवक यादव, सुमन देवी सविता, पीएस यादव, मीना राजपूत, सतेंद्र जैन सौली, डाॅ रोमा यादव, योगेश गर्ग, बीरी सिंह प्रधान, मुकेश उर्फ टीटू, विजेंद्र यादव, डाॅ अजव सिंह यादव, राजु जर्रार अहमद, डाॅ विजय आर्या, केवी यादव, कमलेश यादव, गुलाब सिंह यादव, चंद्रकांत यादव, अनिल यादव, मोहित राठौर, देवेंद्र गुर्जर, आदर्श यादव धन्नू, जगमोहन यादव आदि मौजूद रहे।