फिरोजाबाद: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मृत्यु, हंगामा

-हंगामा की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, शव पोस्टमार्टम गृह में रखवाए

फिरोजाबाद। सरकारी मेडिकल कॉलेज के सौ सैया अस्पताल में डिलीबरी के दौरान प्रसूता महिला और बच्चे की मृत्यु हो गई। महिला के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काट दिया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस से मामले की जाँच पड़ताल करने की मांग की है।

सौ सैया अस्पताल के बाहर पुलिस खड़ी हैं। इस बात की तस्दीक हो रही हैं। यहाँ पर कुछ हुआ हैं। नगला सौंठ निवासी साधना नामक प्रसूता महिला को परिजन सौ सैया अस्पताल में डिलीबरी के लिए बुधवार की सुवह करीव साढ़े 7 बजे लाये थे। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसके कुछ समय बाद महिला और उसके बच्चे की मृत्यु हो गयी।

जिसके बाद मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी हैं।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789