शिकोहाबाद: संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

शिकोहाबाद। करवा चैथ की रात एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सोमवार सुबह जब स्वजनों ने शव को फंदे पर लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

मध्य प्रदेश के अंबा थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी विनोद ने अपनी बहिन श्रीदेवी (22) की शादी फरवरी 2023 में नसीरपुर के गांव सुंदर का पुरा निवासी पदम सिंह के साथ की थी। पदम सिंह महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करता है। ग्रामीणों का कहना है कि शादी के बाद से ही पति पत्नी में अनबन रहती थी। जिसके चलते दोनों में कलह होती रहती थी। करवाचैथ पर भी उसका पति घर नहीं आया। जिससे व्यथित होकर उसने रात में ही कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

वहीं मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी ना होने पर उसकी बहिन का उत्पीड़न शुरू कर दिया। जिस संबंध में कई बार पंचायत कराई, लेकिन उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। सोमवार सुबह उनके पास गांव से फोन गया कि तुम्हारी बहिन ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर वह गांव पहुंचे तो देखा और जानकारी की। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से नीचे उतरवा कर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजीव राघव का कहना है कि महिला का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2824