शिकोहाबाद: सड़क किनारे पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

शिकोहाबाद। सोमवार सुबह सात बजे के करीब मैनपुरी चैराहे के समीप स्थित शौचालय के किनारे एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फिरोजाबाद मेडिकल कालेज भिजवाया।

नगर के मैनपुरी चैराहा के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जब स्थानीय लोगों की नजर उस पर गई तो उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। जो मांगने-खाने वाला प्रतीत हो रहा है। उसकी शिनाख्त कराई जा रही है।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 876