फिरोजाबाद: एक अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का होगा आयोजन

फिरोजाबाद। वृद्धजन समिति के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष में एक अक्टूबर दिन शनिवार को शाम 4 बजे स्थानीय फिरोजाबाद क्लब में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न सामाजिक सेवाओं के क्षेत्रों के लिए समाजसेवियों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया है।

समिति सचिव उमाकांत पचैरी एडवोकेट ने बताया कि वृद्धजन समिति अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित करने जा रही है। समाज सेवा एवं शिक्षा जगत के लिए शिक्षाविद रामनिवास गुप्ता विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए वरिष्ठ चिकित्सक डा. गणेश चंद शर्मा साहित्यिक सेवाओं के लिए साहित्यकार डा. राम सिंह शर्मा औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न सेवाओं के लिए उद्योगपति सुरेश चंद दुबे एवं सामाजिक वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता विमल चंद जैन का इस अवसर पर सार्वजनिक अभिनंदन कर सम्मानित किया जाएगा।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1359