-लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
फिरोजाबाद। यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के किये अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर ऑटो मैजिक के पीछे लगे पैरदान व छत पर लगी जाली को कटवाई। उन्होंने मैजिक चालक को जाली न लगने के निर्देश दिए। साथ ही दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट चलने वालों, तीन सवारी लेकर चलने वालो व चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर ना चलने वाले एवं यातायात सम्बंधी अन्य नियमों का पालन ना करने वाले लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।