फिरोजाबाद: बाल विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर

-गोपी श्याम इंटर काॅलेज में लगाया गया बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी

फिरोजाबाद। गोपी श्याम इंटर काॅलेज में बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट के माध्यम से अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

सोमवार को बाल दिवस के अवसर पर स्कूल प्रागंण में बाल मेले को आयोजन किया गया। मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रो. ओमपाल सिंह निडर, विशिष्ट अतिथि नगर शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र सिंह ने माॅ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया। बच्चों के द्वारा मेले में खाने-पीने के विभिन्न स्टाॅलें के अलावा झूले आदि लगाये गये। जिसका बच्चो ने भरपूर आनंद लिया।

साथ ही स्कूल प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छह से 12 तक के बच्चों विभिन्न प्रकार के माॅडलों के माध्यम से अपने कला का प्रदर्शन किया। बच्चों को उत्कृष्ट प्रोजेक्ट के आधार पर पुरूस्कृत किया गया।

वही बच्चों के विद्यालय द्वारा लकी ड्रा भी निकाला गया। कार्यक्रम में प्रबंधक सोमेन्द्र दीक्षित, निर्देशक मुकेश दीक्षित, सह निर्देशक चेतन दीक्षित, प्रधानाचार्य लवेन्द्र सिंह, अश्वनी जैन,, देवेन्द्र, भूपेन्द्र, अचर्ना, अभिषेक, रवि, विपिन, विशाल, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566