फिरोजाबाद: जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

फिरोजाबाद। ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी रवि रंजन, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ निशा अस्थाना एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन द्वारा फीता काटकर किया।

कार्यक्रम का आगाज ब्रजराज सिंह इंटर काॅलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम में डीएम रवि रंजन ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट का अवलोकन करते हुए विज्ञान के विभिन्न पहलुओं प्रकाश का परावर्तन, उत्तल लेंस आदि पर प्रकाश डाला। उन्होंने जिला समन्वयक के कार्यों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान की सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

सीडीओ दीक्षा जैन ने बाल वैज्ञानिकों के लघु शोध गर्भावस्था की महिलाओं की परियोजना, मृदा एवं जैविक खेती की परियोजना, प्रदूषण की परियोजना आदि पर प्रकाश डालते हुए सभी बाल वैज्ञानिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डा. निशा अस्थाना ने सभी प्रतिभागियों के चयनित होने की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचने के लिए कामना की।

सांसद डा. चन्द्रसेन जादौन ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट का अवलोकन करते हुए अम्लीय वर्षा, प्रदूषण, डेंगू, गन्दगी आदि परियोजनाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए कहा। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है। प्रोजेक्ट प्रदर्शन में जनपद फिरोजाबाद की जूनियर वर्ग की 91 टीम एवं सीनियर वर्ग की 72 कुल 163 टीमों के कुल 310 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

जिसमें राज्य स्तर के लिए जूनियर वर्ग में 03 टीम क्रमशः अर्चित जैन, सारांश, निमरा का चयन किया गया। इसके साथ 02 प्रतीक्षारत टीम इक्षिता जैन इफ्फत का चयन किया गया। सीनियर वर्ग में 03 टीम क्रमशः राज वर्मा, अवन्तिका शर्मा, न्यासा वलेचा का चयन किया गया। प्रतीक्षारत टीम में 02 टीम उन्नति शर्मा एवं आलोक वर्धन रखे गए। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन अजीत कुमार, रवि राजपूत, अनुराग, ब्रजकिशोर ने किया। विद्यालय के अध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566