फिरोजाबाद: छात्राओं को दिलाई संविधान की शपथ

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय (पीजी) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. अंजु शर्मा के मार्गदर्शन में योजना अधिकारी डा. निष्ठा शर्मा एवं डा. संध्या द्विवेदी ने छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डा. संध्या द्विवेदी ने कहा की आज के दिन संविधान सभा ने संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। डा. निष्ठा शर्मा ने कहा कि संविधान दिवस प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत के सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय एवं राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए समर्पित होना है।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1283