फिरोजाबाद: निगम कार्यकारिणी बैठक में 4.98 अरब का पुनरीक्षित बजट अनुमोदित



-बैठक निगम की आय बढ़ाने पर दिया जोर, भाजपा पार्षद विजय शर्मा बने उप सभापति

फिरोजाबाद। नगर निगम के जीवराम हाल में निगम कार्यकारिणी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के पुनरीक्षित बजट के अनुमोदन और नए उपसभापति पद के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। निगम कार्यसमिति ने आय-व्यय से जुड़ी योजनाओं में आंशिक संशोधन के साथ ही करीब 4.98 करोड़ रूपये के पुनरीक्षित बजट को अनुमोदन कर दिया। इस बजट में निगम की आय बढ़ाने के साथ विकास कार्यों पर होने वाले खर्च के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही उपसभापति के चुनाव भी कराए गए। इसमें भाजपा पार्षद विजय शर्मा को उप सभापति पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

गुरूवार को नगर निगम कार्य कार्यकारिणी की बैठक पूर्व निर्धारित समय सीमा के तहत आयोजित हुई। बैठक के प्रथम चरण में निगम कार्यकारिणी द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के पुनरीक्षित बजट चार अरब, 98 करोड़, 7250000 रुपये को अनुमोदित कर दिया। हालांकि बैठक से पूर्व निगम की आय बढ़ाने को जरूरी नए स्रोत की तलाश करने एवं सरकारी संपत्ति पर मिलने वाले मासिक किराया की दरों में संशोधन विषय पर चर्चा हुई।

कार्यकारिणी सदस्य अजय गुप्ता, देश दीपक आदि ने निगम की दुकानों के किराया संशोधन प्रक्रिया में संशोधन के लिए एक संयुक्त कमेटी गठन की मांग की। जिसे सदन ने स्वीकृति दे दी। वही पुनरीक्षित बजट अनुमोदन के बाद द्वितीय चरण में निगम उप सभापति के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि शुरूआत में ही भाजपा पार्षदों ने विजय शर्मा का नाम उप सभापति पद के लिए घोषित कर दिया।

मौजूद लोगों ने विजय शर्मा के निर्विरोध निर्वाचन के कयास लगाना शुरू कर दिए। लेकिन नामांकन प्रक्रिया पूरी होने से पूर्व ही विपक्षी खेमा ने इमरान मंसूरी के नाम का प्रस्ताव दे दिया। बाद में पूरी कराई निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विजय शर्मा को दस के मुकाबले दो वोट के अंतर से विजयी घोषित कर दिया गया।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1466

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter