फिरोजाबाद: छात्राओं ने प्रशिक्षण में सीखे आत्मरक्षा के गुण

फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा ओवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 7 से 11 तक की छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें छात्राऐं को प्रशिक्षण द्वारा अपनी सुरक्षा हेतु बचाव के गुण सिखाऐं जा रहे है।

महिला शक्ति की अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण छात्राओं में आत्मविश्वास ही नहीं जगाता, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने में भी सक्षम बनाता है। इसी के उद्देश्य से महिला शक्ति ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने का निश्चय किया है।

प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने बताया कि 15 दिवसीय यह प्रशिक्षण छह मई से प्रातः 8 से 9 बजे तक प्रशिक्षक सत्यम द्वारा दिया जा रहा है। सभी छात्राएं बड़े उत्साह के साथ आत्मरक्षा के गुण सीख रही है।

वित्त निर्देशिका राखी बंसल ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण हर स्कूल में सिखाए जाने चाहिए। जिससे छात्राएं स्वयं की रक्षा कर सकें। प्रशिक्षण में ओबीएम स्कूल की डायरेक्टर मिली मित्तल का विशेष सहयोग रहा।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2574