फिरोजाबाद: व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप, शहर की यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल नवागंतुक नगर मजिस्ट्रेट से उनके कार्यालय पर मिला और उनको एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग की है।

महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुकी है। ऑटो चालक, ई-रिक्शा चालक मनमाने ढंग से अपने-अपने रोड पर चल रहे हैं। जबकि इन पर नंबर इनकिट कर रूट तय कर दिए गए हैं। लेकिन कोई मानता नही है।

उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट से यातायात व्यवस्था को दुरूस्त कराने की मांग करते हुए कहा कि गांधी पार्क पर चार स्कूल-काॅलेज है। जिनकी छुट्टी का समय एक ही है। जिस कारण गांधी पार्क चैराहे पर घंटो जाम के हालत बने रहते है। उन्होंने स्कूलों की छुट्टी के समय में दस-दस मिनट का अंतर रखा जाये। जिससे शहर में जाम की समस्या में कुछ समाधान हो सकेगा।

ज्ञापन देने वालो में रमाशंकर यादव दादा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परसराम लालवानी, अनिल गुप्ता अमीना, सुभाष यादव, भानु उपाध्याय, पवन दीक्षित, राकेश शर्मा, विवेक कौशल आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1281