फिरोजाबाद: अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार की गोली मारकर की हत्या

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने दिन दहाड़े एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गए। मौके पर एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर ग्रामीणों से जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव गुदाऊ निवासी लगभग 26 वर्षीय नीरज उर्फ नीरू पुत्र जगत सिंह शुक्रवार शाम अपने घर से बाइक द्वारा कहीं जा रहे थे। उसी दौरान गांव के समीप एक दुकान के पास पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। गोली लगने की वजह से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों में चीख पुकार मच गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना पर एसपी सिटी प्रवेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी कमलेश कुमार समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। हमलावर कौन थे और क्यों युवक की हत्या की गई है। अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सीओ ने बताया कि हमलावरों के बारे में जानकारी की जा रही है। मरने वाले की किन किन लोगों से रंजिश थी, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566