फिरोजाबाद: मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत नगर में निकली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से शहर में तिरंगा यात्रा तिलक इंटर काॅलेज से निकाली गई। तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षकों और समाज सेवियों ने प्रतिभाग किया।

तिरंगा यात्रा का एसडीएम सदर ने हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। तिरंगा रैली में तिलक इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज और इस्लामिया इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा तिलक इंटर कॉलेज से प्रारम्भ हुई, जो गांधी पार्क चैराहा, छिंगामल का बाग, सेंट्रल चैराहा, जलेसर रोड, आर्य नगर होते हुए वापस तिलक इंटर कॉलेज पहुंचकर सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम संयोजिका कल्पना राजौरिया ने कहा कि शासन के आदेश पर मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत यह रैली निकाली गई है। चरणबद्ध तरीके से अन्य कार्यक्रम भी 15 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर तिरंगा लगाने के लोगों से अपील की गई।

कार्यक्रम में तहसीलदार रवि सोनकर, तिलक कॉलेज के प्राचार्य अग्रवाल, हरिओम झा, पंकज भारद्वाज, सीमा गुप्ता, सीपी सिंह, हिमांशु शर्मा, असलम भोला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2574