फिरोजाबाद: सीबीएसई बोर्ड की कार्यशाला सम्पन्न

फिरोजाबाद। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत 31 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2023 के विद्यालय स्तरीय एवं जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन के संदर्भ में सीबीएसई बोर्ड की शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन अमेजिंग वर्ल्ड, सिरसागंज में जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन, अमेजिंग वर्ल्ड के निदेशक अंशुल खंडेलवाल के संयोजन में किया गया।

कार्यक्रम का प्रारम्भ डॉ देश दीपक गुप्ता, अश्वनी कुमार जैन, सुखेन्द्र यादव, अंशुल खंडेलवाल ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया। डॉ देश दीपक गुप्ता ने जिला विज्ञान क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य से कहा कि विज्ञान की सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रतिभाग कराएं। अंशुल खंडेलवाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं पर प्रकाश डाला।

अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में कोई मॉडल नहीं बनना है। इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में निम्न आयु वर्ग 10-14 वर्ष तथा उच्च आयु वर्ग 14-17 वर्ष होते हैं। एक समूह में अधिकतम दो प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। जिसमें एक समूह प्रमुख एवं एक समूह सदस्य रहेगा। प्रतिभागियों को अपना रजिस्ट्रेशन निर्गत गूगल फार्म पर भरना होगा। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार जैन एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या ललिता वशिष्ठ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यशाला में जवाहर ज्योति अनुज पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय शर्मा, डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक देव शरण आर्य, आर डी पब्लिक स्कूल के दिलीप जादौन, यूरो एकेडमी के प्रबंधक प्रदीप जादौन, त्रिलोक मेमोरियल स्कूल के प्रिंस सिंह, नर सिंह ग्लोबल एकेडमी के नितिन सिंह, राम शरण विद्या निकेतन की प्रबंधक गरिमा आर्य, आइडियल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अंजली गुप्ता, बाल कल्याण इंटर कॉलेज के प्रबंधक रवी यादव, इंदिरा मेमोरियल स्कूल के सीवी सिंह, आनंद शर्मा, बीआर स्कूल पूनम, अनुज शर्मा, देवस्थली एकेडमी के प्रबंधक विनोद अवस्थी, रुचि खंडेलवाल, गुंजन चतुर्वेदी, जवाहरलाल, राघवेंद्र सिंह, गणेश गुप्ता एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814