फिरोजाबाद: महिला शिक्षक संघ की शिकोहाबाद कार्यकारिणी का हुआ गठन

-शिकोहाबाद ब्लाक अध्यक्ष बनी विनीता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की संस्थापक सुलोचना मौर्य के निर्देशन में जिलाध्यक्ष रीमा सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक शिकोहाबाद की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें विनीता पांडे को ब्लॉक अध्यक्ष शिकोहाबाद बनाया गया। वहीं पूनम माहेश्वरी को महामंत्री, रंजना यादव वशिष्ठ उपाध्यक्ष, मंजू यादव, अंशु अग्रवाल, शिवानी दुबे, प्रगति वर्मा को उपाध्यक्ष, आकृति यादव, दिलेश यादव, वंदना सिंह, रितु गुप्ता को संगठन मंत्री, सुनीता यादव संयुक्त मंत्री, सोनिया यादव प्रचार मंत्री, अलका यादव कोषाध्यक्ष, उपमा यादव को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।

इस दौरान नीति यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. वंदना तोमर जिला महामंत्री ने सभी नवीन पदाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए सभी को संघ की एकता और अखंडता एवं संघ के दायित्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में अंजू सिकरवार, गीतांजलि सिंह, रेनू यादव, अर्चना यादव, पारुल सिंह और नीलम यादव आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2574