शिकोहाबाद: छात्र-छात्राओं ने टनल में फंसे मजदूरों की सलामती के लिए की प्रार्थना

शिकोहाबाद। उत्तर काशी में बनाई जा रही टनल में मलवा धंसने से 41 मजदूर टनल में फंस गये हैं। जिन्हें निकालने के लिए विगत दस दिन से प्रयास किये जा रहे हैं। टनल में फंसे मजदूरों की सलामती के लिए मंगलवार को नगर के द एशियन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कैंडल जला कर उनकी सलामती के लिए भगवान से प्राथर्ना की।

द एशियन स्कूल परिवार ने उत्तरकाशी में फंसे 41 मजदूरों की सलामती के लिए प्रार्थना की। जसलई रोड स्थित द एशियन स्कूल में मंगलवार को एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तरकाशी में हुए सुरंग हादसे में फंसे 41 मजदूरों की जान की सलामती की प्रार्थना की गई। प्रार्थना सभा में छात्र.छात्राओं द्वारा दीपक जलाकर भगवान से मजदूरों के लिए सकुशल लौटने की प्रार्थना की। इस दौरान छात्र-छात्राओं के हाथ में सुरंग की तस्वीर थी।

विद्यालय निदेशक राजेंद्र यादव ने बताया की मजदूर देश का अभिन्न अंग है। किसी भी देश को विकसित करने के लिए मजदूरों का बहुत बड़ा हाथ होता है। उन्होंने सभी मजदूरों की सकुशल लौटने की कामना की। इस दौरान कोऑर्डिनेटर आशुतोष वर्मा, विष्णु, शिवनाथ, समरीन, निलेश, अमित, राजकुमार, सनी, योगेश, बृजेश और आरुषी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814