शिकोहाबाद: एक दिवसीय वर्कशॉप में छात्राओं को किया जागरूक

शिकोहाबाद। नारायण महाविद्यालय में मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा हेतु एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता बीडीएम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर गीता यादवेंदु रहीं। उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित ऐतिहासिक घटनाओं को क्रमबद्ध रूप से छात्राओं के सामने रखा।

उन्होंने बताया किस प्रकार महिलाओं को पहले सम्मान मिलता था। फिर धीरे-धीरे उनके ऊपर बंदिशे लगाई गई। आज मिशन शक्ति के कार्यक्रम हर महाविद्यालय में चल रहे हैं। यह बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु और उनके अधिकारों को समझने हेतु एक पहल है। बीडीएम महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. दर्शना और डॉ. नम्रता ने मिशन शक्ति की सभी योजनाओं को विस्तार पूर्वक समझाया।

नारायण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार सिंह ने प्रोफेसर गीता यादवेदु को महिला रोल मॉडल के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान किया। संचालन मिशन शक्ति की प्रभारी डॉ. स्वीटी सिंह वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रसायन विभाग की प्रवक्ता डॉ. कविता यादव द्वारा प्रेषित किया गया।

कार्यक्रम में प्रोफेसर अनुपमा चतुर्वेदी, प्रोफेसर संगीता पांडे, प्रोफेसर विनीता कटियार, प्रोफेसर हेमलता सुमन, डॉ. रेखा पचैरी, डॉ. मृदुला यादव, प्रियंका राजपूत, शुभी पटेल, डॉ. राजुल गुप्ता आदि समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814