फिरोजाबाद: जनपद के बाल वैज्ञानिक प्रदेश स्तर के प्रोजेक्ट प्रदर्शन में हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन के समापन दिवस पर जनपद फिरोजाबाद के बाल वैज्ञानिक प्रदेश स्तर पर अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शन कर सम्मानित हुए।

जिसमें जूनियर वर्ग की टीम यूरो एकेडमी सिरसागंज के आदित्य प्रताप सिंह एवं सीनियर वर्ग की राजरानी स्मार्ट क्लासेस उसायनी, फिरोजाबाद की छात्रा आकांक्षा शर्मा, एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज की छात्रा अवन्तिका शर्मा, कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा छात्रा इक्षिता जैन, दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा न्यासा वलेचा एवं एम. डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज की छात्रा शिवांगी, मार्गदर्शक शिक्षक शरद पोरवाल को प्रदेश स्तरीय आयोजन समिति द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान करके सम्मानित किया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक, फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय, नीरज जैन, प्रदीप जादौन, अंजुमा रियाज, रंगेश उपाध्याय, सुनील जैन, देवयानी ने जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन, मार्गदर्शक शिक्षक एवं बाल वैज्ञानिकों को राज्य स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2574