शिकोहाबाद: छात्र-छात्राओं ने तहसील तिराहे पर बनाई विशाल रंगोली

-22 जनवरी राष्ट्रीय महोत्सव को समर्पित की गई रंगोली

शिकोहाबाद। नगर के शिकोहाबाद पब्लिक स्कूल और शिकोहाबाद पब्लिक गर्ल्स हाईस्कूल की छात्र-छात्राओं ने तहसील तिराहे पर विशाल काय रंगोली बनाई। यह रंगोली कई प्रकार के पेन्ट से बनाई गई। जिससे कई महीनों तक यह रंगोली तहसील तिराहे की शोभा बढ़ाती रहेगी। इस रंगोली में लगभग 25 छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपना सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम की मानीटरिंग विद्यालय की प्रधानाचार्य मगन शर्मा और प्रबंधक केडी शर्मा कर रहे थे। विद्यालय की शिक्षिकाओं के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं हाथ में ब्रस और पेंट्स का डिब्बा लेकर रंगोली बनाने में जुटे हुए थे। सुबह दस बजे विद्यालय का स्टाफ तहसील तिराहे पर पहुंच गया और रंगोली बनाने में जुट गया। रंगोली में दीपक बनाया गया था।

जिसके चारों तरफ घेरा बनाया और मोर की आकृति में दीपक के चारों तरफ चार दीपक और बनाए। इसके बाद घेरे के बाहर भी दीपक बनाए गए। रंगोली बन कर तैयार हुई तो तिराहा आकर्षक बन दिखने लगा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर विद्यालय की प्रधानाचार्या, प्रबंधक, शिक्षक और छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर तहसीलदार राखी शर्मा ने रंगोली बनाने वाली छात्र-छात्राओं की कला की प्रशंसा की। अशोक राजपूत, लखपति सिंह बघेल, ह्रदयराम यादव, नानक चंद्र कश्यप, विशाल गुप्ता, शिवम दीक्षित सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान रंगोली को देखने वालों की तिराहे पर भीड़ लगी रही।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814