फिरोजाबाद: जिला अस्पताल में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन पैदा हुए बच्चों के नाम माता-पिता ने रखे सीता-राम

फिरोजाबाद। जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं ने सोमवार को श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन जब बच्चों को जन्म दिया तो माता पिताओं ने उनके नाम राम और सीता रख दिए। अस्पताल में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जश्न का माहौल रहा। भगवान श्रीराम के भजनों पर चिकित्सक और मरीजों के परिजन खुशी से नाचते गाते नजर आए।

अयोध्या में श्रीरामलला विराजमान हों उसी दिन उनके बच्चों का जन्म हो। ऐसी तमन्ना रखने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए सरकारी अस्पताल में विशेष डाक्टरों की टीम लगाई गई थी। जिला अस्पताल सुबह से ही राम के भजनों से गूंजने लगा था। गर्भवती महिलाएं भी राम का भजन कर रहीं थीं। जैसे ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हुई।

तीन महिलाओं ने दो बेटे और एक ने बेटी को जन्म दिया। इनमें से दो माताओं ने अपने बच्चों का नामकरण करते हुए उनके नाम राम रख दिए। वहीं कन्या का जन्म देने वाली मां ने बेटी का नाम सीता रखा। इस दौरान अस्पताल परिसर में खुशी का माहौल छा गया। नवजात को अस्पताल प्रबंधन द्वारा वस्त्र प्रदान किए गए। माताओं को फल वितरित किए।

मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. बलवीर सिंह ने बताया कि आज सुबह से 12 डिलीवरी हुई हैं। इनमें से दो ने अपने बच्चों के नाम राम और एक ने कन्या पैदा होने पर उसका नाम सीता रखा है। पूरा अस्पताल परिसर इस दौरान राममय हो गया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789