टूंडला: सुदिति ग्लोबल अकादमी में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

टूंडला। सुदिति ग्लोबल अकादमी में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के सम़क्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान 11 वी के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। जिसमें मिस फेयरवेल दीक्षा यादव तथा मिस्टर फेयरवेल ललित मोहन को चुना गया।

प्रतियोगिता में 12 वी के छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक किया। इसमें मिस फेयरवेल के रूप में साक्षी यादव एवं मिस्टर फेयरवेल आयुष पचैरी चुने गए। विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया। स्टूडेन्ट ऑफ द इयर किरण शर्मा को घोषित किया गया। स्कूल प्रांगण में आयोजित समारोह में विद्यालय संरक्षक किताब सिंह यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय प्रधानाचार्य कमल कौशिक ने बच्चों को एकाग्रता धैर्य और सतत प्रयास से नियमित स्वाध्ययन का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रकाश परासर, अजय, सूर्यदेव, पीयूष, हिमान्सू, हरिश, रवि कुमार, आशीष श्रीवास्तव, पुण्पेन्द्र कोमल, गीता, आरती वर्मा, कीर्ति, हेमलता, रोशनी, फैज आदि के अलावा शिक्षकगण मौजूद रहे।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 445