शिकोहाबाद: संदिग्ध अवस्था में महिला का शव फंदे पर लटका मिला

-पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा, सास, ससुर और पति हिरासत में लिए

शिकोहाबाद। मोहल्ला शंभूनगर में बुधवार की रात एक महिला ने गृह कलह के चलते अपने दुपट्टा से फंदा बना कर उस पर लटक गई। जानकारी होते ही ससुरालीजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया। उधर घटना की जानकारी होते ही मृतका के परिवार के लोग पहुंच गये। उन्होंने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मोहल्ला शंभूनगर निवासी विनीता (25) पत्नी रजत ने गृह कलह के चलते रात 11 बजे अपने कमरे में कुंदी बंद कर दुपट्टा से फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। जब इसकी जानकारी ससुरालीजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। ससुरालीजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतका के पिता सतेंद्र सिंह निवासी जायमई सिरसागंज ने बताया कि उसने बेटी विनीता की शादी दो साल पूर्व रजत के साथ की थी।

शादी के बाद से ही उसका पति शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करता रहता था। जिसके चलते विनीता काफी परेशान रहती थी। कुछ दिन पूर्व रजत ने विनीता से फोन कर नौकरी लगने के नाम पर 18 लाख रुपये की मांग की थी। जब रुपये देने से मना कर दिया तो उसने बेटी के साथ और अधिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

उनका आरोप है कि उसकी बेटी ने ससुरालीजनों के उत्पीड़न से त्रस्त होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतका के भाई संजय कुमार की तहरीर पर मृतका के पति मनमोहन उर्फ रजत पुत्र रामप्रकाश, ससुर रामप्रकाश पुत्र ब्रखलाल, सास कमलादेवी, ननद सरिता उर्फ जमुना और कृष्णकांत ननदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमाटर्म के बाद मृतका के मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिया है।

इस संबंध में इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मृतका ने आत्महत्या की है। मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814