शिकोहाबाद: पूर्व सभासद समेत छह पर मुकदमा दर्ज

-सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने लिया संज्ञान

शिकोहाबाद। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने पूर्व सभासद समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमा एसआई प्रबल प्रताप सिंह ने दर्ज कराया है।

उप निरीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने तहरीर में लिखा है कि वह 19 मार्च को अपने हमराह के साथ चुनाव शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चैकी क्षेत्र आदर्श नगर में अपराधियों की तलाश व सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में घूम रहा था। जब पुलिस कर्मी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच करते हुए प्रोफेसर कॉलोनी में पहुंचे तो कॉलोनी के कुछ लोगों ने अपने नाम पता बिना बताये बताया कि 12 मार्च को रात्रि करीब 12 बजे छह लड़के कॉलोनी में घूम रहे थे।

जिनमें से एक व्यक्ति के हाथ में तमंचा था। उसने हवाई फायरिंग की। यह घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जब सीसीटीवी फुटेज को देखा तो देखते ही हनी निवासी प्रोफेसर कॉलोनी ने फायरिंग करने वालों की पहचान की। उसके बताए नामों और सोशलमीडिया में दिख रहे चेहरों की पहचान के बाद पुलिस ने पूर्व सभासद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक की तहरीर पर छह लोगों के नाम एफआईआर दर्ज हुई है। जिसमें सनी यादव पुत्र ब्रजेश यादव निवासी यादव कॉलोनी, ऋषि पुत्र स्व. विनोद निवासी गणएश नगर एटा रोड, कुशलजीत उर्फ मोहित पुत्र उदयवीर सिंह यादव निवासी रहचटी, हिमांशु पुत्र पोपी निवासी एटा रोड, मंगल यादव और विशाल पुत्र नामालूम निवासी तौमर गेस्ट हाउस शामिल हैं।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814