फिरोजाबाद: पीसीएस बनकर देश सेवा करना चाहती है इंटरमीडिएट की टॉपर-रौनक

-पीआरटी स्कूल की छात्रा रौनक बनी इंटर की जिला टॉपर

फिरोजाबाद। शनिवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। जिले भर में इंटरमीडिएट में शिकोहाबाद की छात्रा ने जिला टॉप किया है। टॉपर छात्रा के पिता पेशे से किसान हैं। छात्रा आगे चलकर पीएसएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती है।

प्रहलादराय टीकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्रा रौनक ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में पहला स्थान पाया है। ग्राम रामकुआँ निवासी छात्रा के पिता सुबोध कुमार किसान हैं जबकि मां अनीता देवी गृहणी हैं। छात्रा ने बताया कि वह प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी। गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान की कोचिंग की।

छात्रा ने बताया कि वो सिविल सर्विस में जाकर पीसीएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। छात्रा तीन भाई बहन हैं, जिनमे भाई रिंकू, बहिन रिया हैं। भाई बारहवीं का छात्र है, जबकि रिया हाईस्कूल की छात्रा है। खेल में उन्हें बैडमिंटन पसंद हैं। जबकि राजनेता के तौर पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव उसकी पसंद है। वहीं, एक्टर के तौर पर उसे कोई भी पसंद नहीं है।

उसने कहा कि वो युवाओं को संदेश देना चाहती है कि जो भी मेहनत करें वो पूरी लगन से करें। सफलता अपने आप मिलेगी। सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता। कड़ी मेहनत, कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। वो अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के साथ ही शिक्षकों को देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि इनके ही आशीर्वाद से उन्हें सफलता प्राप्त हुई है।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566