फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के तत्वावधान में देवस्थली एकेडमी, सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद अवस्थी व जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में मतदान जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चो ने मेहदी लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि बच्चों ने मेंहदी लगाकर मतदान के प्रति विभिन्न जागरूक स्लोगन आपका मत, आपका अधिकार, मेरा वोट मेरा अधिकार, पहले मतदान फिर जलपान आदि स्लोगन अपनी मेहंदी पर प्रदर्शित किए। उन्होंने सभी को जागरूक करते हुए बताया कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान एवं लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मत है। यह लोकतंत्र का पर्व, देश का पर्व है, मतदान अवश्य करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद अवस्थी ने सभी विद्यार्थियों को अपने माता पिता, रिश्तेदारों, ग्रामवासी, नगरवासियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जतिन यादव, दीपक कुमार एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।