फिरोजाबाद: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी ईको कार

-हादसे में एक की मौत दो घायल, नहर में नहाने जा रहे थे ईको कार सवार

फिरोजाबाद। ईको कार से नहर में नहाने जा रहे दोस्तों की कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसे में ईको कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना नगला खंगर क्षेत्र के नगला दुली निवासी पंकज तोमर अपने दो दोस्तों के साथ ईको कार से शिकोहाबाद नहर में नहाने जा रहे थे। बताया जाता है कि वह नगला खंगर थाना क्षेत्र के नगला धनपाल के पास पहुंचे ही थे। तभी बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान ईको कार सवारों में चीख पुकार मच गई।

मौके पर राहगीरों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। जहां डाक्टरों ने पंकज तोमर को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

इंस्पेक्टर नगला खंगर विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि अनियंत्रित होकर ईको कार पलट गई थी। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। बाकी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558