फिरोजाबाद: शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा देवर, रिपोर्ट दर्ज

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक पीड़िता का ससुराल में देवर द्वारा कई सालों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देवर पीडिता से शादी करने का वादा करता रहा, लेकिन दूसरी शादी के बाद विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता किराए के मकान में रहने के लिए मजबूर है। पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

मामला थाना रसूलपुर क्षेत्र का है। क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि उसका निकाह 11 मार्च 2020 को नैनी ग्लास स्टार पैलेस के पीछे रहने वाले परिवार में हुआ था। शादी के बाद पति अलग रहता था। देवर ने शादी का झांसा देते हुए पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाएं। 12 नवंबर 2021 में एक बेटी और 2023 में दूसरी बेटी ने जन्म लिया। पीड़िता को कहना है कि जब उसने देवर पर शादी करने के लिए दबाब बनाया, तो वह मुकर गया।

वहीं देवर ने दूसरी महिला से शादी कर ली। घर वालों के साथ मिलकर प्रार्थिया के साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि देवर अब पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं कर रहा। पीड़िता किराए के मकान में गुजर-बसर कर रही है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558