शिकोहाबाद: रिच स्काई फाउंडेशन ने 11 कन्याओं का कराया विवाह

शिकोहाबाद। रिच स्काई फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को मक्खनपुर क्षेत्र के इंदुमई स्थित न्यू देवता आइस कोल्ड स्टोरेज पर शादी समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 11 कन्याओं की शादी धूमधाम से कराई गई। संस्था का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद कन्याओं की शादी कराना और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करना है। इसी कड़ी में संथापना के दूसरे दिन ही संगठन ने 11 कन्याओं की शादी कराकर एक पुनीत कार्य किया है।

रविवार दोपहर ढाई बाजे के करीब स्काई फाउंडेशन संस्था द्वारा 11 हिं दू जोड़ो की शादी हिंदू रीत रिवाज के अनुसार कराई गयी। जिसमें मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव, सांसद अक्षय यादव, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव और संस्था की संस्थापक तनु यादव व शिवम यादव, पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि संस्था का यह कार्य सराहनीय है। आगे भी इस तरह के आयोजन करती रहेगी। जिससे गरीब कन्याओं के माता-पिता को राहत मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर संस्था की संस्थापक तनु यादव ने सभी अतिथियों और वर-कन्या पक्ष के लोगों का आभार व्यक्त किया।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1456