फिरोजाबाद: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी निहारिका वर्मा

फिरोजाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री उ.प्र. सरकार ओमप्रकाश राजभर के आदेशानुसार राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व मंत्री अरविंद राजभर, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरून राजभर, प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद्र कश्यप के निर्देश पर संगठन का विस्तार किया गया।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश कश्यप, संगठन मंत्री शशिकांत झा, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष मुकुट बिहारी शास्त्री ने निहारिका वर्मा को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। ममता वर्मा को पिछड़ा वर्ग का जिला सचिव, शाविर बेगम को महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया।
शकील को जिला सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, हरि वर्मा को जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग बनाया गया है। इस दौरान राजेश कश्यप, योगेंद्र, राजेश वर्मा, निजामुद्दीन, अलीमददीन, रविंद्र राठौर, अभय प्रताप यादव, सत्यप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।