फिरोजाबाद। एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र शुरू होने से ग्राम पंचायत मौढा की गंदगी पूरी तरह से समाप्त होगी। गदगी समाप्त होने से यह पंचायत बीमारियों से भी मुक्त होगी, पंचायत का यह कार्य बहुत ही सराहनीय और अन्य पंचायतों के लिए अनुकरणीय है। उक्त विचार सांसद अक्षय यादव ने ग्राम पंचायत मौढा में एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के लोकार्पण समारोह में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि पंचायतें देश की नीव हैं। इनको विकसित किया जाना बहुत जरूरी है, देश की मजबूती इनसे ही है। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष राहुल यादव एड. ने कहा कि मौढा पंचायत ने हमेशा दूसरी पंचायतों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने का काम किया है और इसी का नतीजा है कि इस पंचायत को प्रदेश सरकार और भारत सरकार से पुरस्कृत भी किया जा चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने किया।
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव एडवोकेट, रामवीर सिंह यादव, रामसेवक यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, अजीम भाई, जिला महासचिव मीना राजपूत, सोनवीर सिंह यादव, आदित्य यादव, प्रधान सघ के जिला उपाध्यक्ष डॉ सर्वेश कुमार, शैलेंद्र शुक्ला सरपंच, दाताराम यादव पूर्व सरपंच, दिनेश उपाध्याय, विमलेश शुक्ला, नेम सिंह, पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार पप्पू, पंचायत सहायक रूपल शर्मा, चंद्रभान यादव, किशनचंद्र ओझा, मेघ सिंह यादव आदि मौजूद रहे।