फिरोजाबाद: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इरफान राही के निधन पर किया शोक प्रकट

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक शोक सभा का आयोजन घर संसार स्थित कार्यालय पर किया गया। जिसमें कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष इरफान राही के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इरफान राही के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए उनके परिजनों के लिए एक शोक संवेदना पत्र भेजा। प्रदेश अध्यक्ष के भेजे गए संवेदन पत्र को इरफान राही के परिजनों को सोपा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इरफान राही फिरोजाबाद में कांग्रेस के स्तंभों में से एक थे।

आज परिवार में उनके जाने से बहुत सूनापन आ गया है उनकी भरपाई करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और अपने चरणों में उन्हें स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। हम सभी कांग्रेसीजन उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

शोकसभा में अतुल चतुर्वेदी, धर्म सिंह यादव, बाबूराम निशंक, शफात खान राजू, हाजी नासिर अहमद, मनोज भटेले, दाऊद खां, रामशंकर राजौरिया, संत कुमार, मानसिंह दिवाकर, खजांची दिवाकर, अनिल जाटव, राजेश शर्मा राज, रोहित यादव, रामकुमार रावत मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1359