फिरोजाबाद: महेश चंद्र शर्मा के निधन पर कांग्रेसियों ने किया शोक प्रकट

फिरोजाबाद। कांग्रेस के स्तंभ कहे जाने वाले जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसी महेश चंद्र शर्मा (मोढ़ा वाले) का आकस्मिक होने पर कांग्रेसियों ने शोक प्रकट कर श्रद्वांजलि अर्पित की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी को जैसे ही महेश शर्मा के निधन की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने मृतक महेश चंद्र के आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा उड़कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि कांग्रेस परिवार में के लिए आज बहुत ही दुखद दिन है। लगभग 18 वर्ष की आयु से लेकर 83 वर्ष की आयु तक निरंतर कांग्रेस की सेवा करने वाले महेश चंद्र शर्मा के चले जाने से सभी कांग्रेसीजन बहुत दुखी हैं।

कांग्रेस के परिवार के सदस्य का जाना बहुत ही कष्टकारी है। आज ऐसा महसूस हो रहा है कि हम सभी कांग्रेसीजन अनाथ हो गए हैं। हम सभी उनके परिजनों के साथ इस दुख की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मनोज भटेले, अभिषेक पचैरी, हाजी नासिर अहमद, शफात खान राजू, मनीष द्विवेदी, संत कुमार, गुलाम जिलानी, चंद्रकांत यादव, मुकेश गॉड, क्षेत्रपाल सिंह यादव, आर्यन, सारांश, रंजीत, हरिमोहन आदि रहे।

 

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1359