फिरोजाबाद।: पति ने पत्नी की ईंट मारकर की हत्या

-आपसी कहासुनी के बाद उठाया कदम, 30 साल पहले हुई थी शादी

फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र में पति पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर पति ने पत्नी के पेट में ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की शादी 30 साल पहले हुई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है।

थाना एका क्षेत्र के गांव सगीपुर निवासी 50 वर्षीय उर्मिला देवी की पति नरेश चंद्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। तभी नरेश ने पत्नी के पेट में ईंट मार दी और बेटे श्यामवीर को भी पीटा। ईंट लगने की वजह से उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत खराब होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मायका पक्ष ने पति पर ही ईंट मारकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने बताया कि उनकी शादी 30 साल पहले हुई थी। बेटे ने बताया कि उसके भाई पर कपड़ा जल गया था। इसी बात को लेकर पिता ने मां और बेटे को पीटा। मां के पेट में पत्थर मार दिया।

इंस्पेक्टर रमित आर्य का कहना है कि असल में महिला की तबियत खराब थी। जिसका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है। मायका पक्ष के लोग झूठा आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा। अभी तक कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463