फिरोजाबाद: दाऊदयाल गल्र्स इंटर कॉलेज में आयोजित हुई विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनी

फिरोजाबाद। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक डा. निशा अस्थाना के निर्देशन में 30 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 के विद्यालय स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन दाऊदयाल गल्र्स इंटर कॉलेज में किया गया।

शुक्रवार को विद्यालय स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन दाऊदयाल गल्र्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या अंजुमा रियाज, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं कार्यक्रम प्रभारी नीलोफर नाज, प्रिया त्यागी के संयोजन में किया गया। इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है। जिसमें पांच उपविषय पर विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। अश्वनी जैन ने बताया कि जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग की कुल 84 टीमों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन प्रिया त्यागी एवं पिंकी गौतम ने किया।

जिसमें जनपद स्तर के लिए जूनियर वर्ग में 15 टीम क्रमशः ख्वाहिश यादव, भव्या अग्रवाल, अंशिका, अनामिका, इफ्फत, वन्दना, नन्दनी राजौरिया, खुशी, अदिति वर्मा, सदफ, शिखा यादव, सौम्या, शिवानी, वैष्णवी, अनिष्का, प्रतीक्षा, ममता, अनन्या, मुस्कान, दिव्या, साक्षी, वैष्णवी, अनुष्का वर्मा, अंजली गुप्ता, अनामिका, तनु, प्रगति, आरुषि, तनिशा, विशाखा के साथ सीनियर वर्ग में छह टीमो का क्रमशः न्यासा वलेचा, श्वेता, दुर्गा, गौरी, खुशबू, नेहा सोनपाल, मधु, कनक, शालू यादव, काजल राठौर, खुशी, निशा का चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीलोफर नाज ने किया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566