सिरसागंज: विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर

सिरसागंज। गुरूवार को विद्यालय स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन एम.डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज में प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत कुमार जैन के संयोजन में किया गया।

अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का प्रोजेक्ट प्रदर्शन विद्यार्थियों के लिए एक शोध कार्यक्रम है। शोध प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करते हैं। जिससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न होता है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है। नीरज कुमार जैन ने विद्यार्थियो के प्रोजेक्ट का अवलोकन करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें विज्ञान एवं शोध के विषय में समझाया। प्रोजेक्ट प्रदर्शन में विद्यालय की कुल 121 टीमों ने प्रतिभाग किया।

जिसमें जनपद स्तर के लिए जूनियर वर्ग में आठ टीमों क्रमशः विकास, आशीष, अभी वर्मा, आलोक, अंजली, पलक, एंजिल यादव, निदा, मानवी वशिष्ठ, हिमांशी वशिष्ठ, मोनिका, शिखा, निकेता, सोनाक्षी गुप्ता, छवि, वैष्णवी एवं सीनियर वर्ग में 12 टीमों क्रमशः अवन्तिका शर्मा, संस्कृति जैन, परी गुप्ता, तान्या यादव, ईशू, जावेद खान, प्रेम, प्रिंस, विशाल कुमार, समीर खान, जीशान, ललित कुमार, सुयेब खान, अली हसन, ब्रज मोहन, अर्पित यादव, अभिषेक, आदित्य प्रताप,सवन खान, साहिल, रोहित, अरमान, शिवांग, रोहित का चयन किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन निशान्त जैन, ध्रुव कान्त झा, निर्भय जैन, नितिन मिश्रा, राजीव जैन, शिव कुमार सिंह, राजेश सक्सेना, मनोज शाक्य ने किया। कार्यक्रम में संजय कटारा, संदीप जैन, संजीव जैन, विष्णु मणि, धीरज जैन, सत्यपाल सिंह, शैलेन्द्र जैन, अमित जैन, मनोज जैन, विपुल जैन, पारुल कुशवाह एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 267