सिरसागंज: जवाहर ज्योति अनुज पब्लिक स्कूल में लगी विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनी

सिरसागंज। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डा. निशा अस्थाना के निर्देशन में 30 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 के विद्यालय स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन सिरसागंज के जवाहर ज्योति अनुज पब्लिक स्कूल में निदेशक संजय शर्मा, प्रधानाचार्य मनोज अवस्थी, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं कार्यक्रम प्रभारी जब्बार खान के संयोजन में किया गया।

अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का प्रोजेक्ट प्रदर्शन एक शोध कार्यक्रम है। जिसमें ग्रामीण एवं शहरी परिवेश के विद्यार्थी अपनी स्थानीय परिवेश की समस्या पर शोध प्रोजेक्ट कार्य करते हैं। जिससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न होता है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है। उन्होंने छात्राओं द्वारा तैयार पारितंत्र की विभिन्न परियोजनाओं की प्रोजेक्ट फाइल का अवलोकन भी किया एवं विद्यार्थियों को उनके विषय एवं कमियों को समझाया। प्रोजेक्ट प्रदर्शन में विद्यालय की कुल 30 टीमों ने प्रतिभाग किया।

जिसमें जनपद स्तर के लिए जूनियर वर्ग में 06 टीमों क्रमशः आयुषी, अंशिका, भावना, भारती, दीक्षा, नीशू, शालिनी, सोनम, समीर, अमन, वंशिका, काजल का चयन किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन मोहम्मद शरीफ उज्मी एवं कीर्ति ने किया।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 267