शिकोहाबाद: यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने भेजा जेल

शिकोहाबाद। पुलिस ने वाहनों एवं अन्य स्थानोें से सोने-चांदी के आभूषणों को लूटने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ी गई महिलाओं के पास से पुलिस का आभूषण व नगदी बरामद हुई। पुलिसे तीनों महिलाओं को जेल भेजा है।  

शनिवार को रिंकी पत्नी नवीन प्रकाश निवासी मटामई थाना मटसेना से ई-रिक्शा में बैठकर स्टेशन से सुभाष तिराहा जा रही थी। ई-रिक्शा में ही उसके साथ में तीन महिलाएं सवारी बनकर बैठी थी। इस दौरान एक महिला ने रिंकी के गले से सोने का हार चुरा लिया। पीड़िता को इसकी जानकारी होने पर उसने शोर मचा दिया। शोर मचते ही अफरा-तफरी मच गई। वहीं आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने महिलाओं को पकड लिया।

एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने महिलाओं से पूछताछ की। महिलाओं ने राह में यात्रियों से आभूषण एवं नगदी लूटने की बात स्वीकारी। पकड़ी गई महिलाओं से तलाशी में एक सोने की जंजीर पेंडल सहित 42 हजार पांच सौ रूपये मिले। पकडी गई आरोपी महिलाओं के नाम माया पत्नी मटरू, ऊषा पत्नी दिलीप,, संगीता पत्नी बलवीर निवासी सहारा बिछुरा मैनपुरी बताया गया। पुलिस ने तीनों महिलाओं को जेल भेज दिया है।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 267