फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज में इंडक्शन ओरियंटेशन प्रोग्राम व फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज में नवीन सत्र 2022-24 बीएड प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित छात्राध्यापिकाओं के लिए इंडक्शन ओरियंटेशन प्रोग्राम व फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी टूंडला विकल्प मेम एवं संस्थान की अध्यक्षा माला रस्तोगी द्वारा सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्थान के निदेशक डा. पंकज कुमार मिश्र ने दाऊदयाल परिवार व अपनी तरफ से नव प्रवेशित छात्राध्यापिकाओं का स्वागत किया। उन्होंने छात्राध्यापिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीएड केरियर निर्माण के लिए अपने आप में अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है, जिसमें आप मेहनत लगन और कार्यकुशलता से सफलता के शिखर पर पहुंच सकते हैं। संस्थान की अध्यक्षा माला रस्तोगी ने कहा कि हम महिलाओं को हमेशा अपने लक्ष्य की तरफ फोकस करके अग्रसर रहना चाहिए। टूंडला उपजिलाधिकारी मेडम विकल्प ने कहा कि जिस तरह से एक इंजीनियर एक बिल्डिंग बनाने का काम करता है। उसी प्रकार एक शिक्षक भी शिक्षार्थी को योग्य बनाने का काम करता है। कार्यक्रम का संचालन डा. वंदना सिंह ने किया। इस अवसर पर सीओओ डा. विजय कुमार शर्मा, डा. अनिल कुमार शुक्ला, यशपाल सिंह, निधि राजोरिया, मंजुला पचैरी, शालिनी गुप्ता, अविनाश उपाध्याय, संजय उपाध्याय, सौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1283