फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला पीजी काॅलेज में संस्थापक दिवस पर आयोजित हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला पीजी काॅलेज में संस्थापक दिवस के अवसर पर अंर्तमहाविद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें विभिन्न काॅलेजों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

गुरूवार को दाऊदयाल महिला पीजी काॅलेज में दाऊदयाल जी की स्मृति अंर्तमहाविद्यालीय वाद-वाद प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न काॅलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में सीडीओ दीक्षा जैन, मेयर नूतन राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ता है।

कार्यक्रम में दाऊदयाल महिला पीजी काॅलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुती के माध्यम से समाज में फैली हुई बुराईयों पर नृत्य नाटिका प्रस्तुती दी। जिससे देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये।

वहीं प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को महापौर नूतन राठौर व नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डा. शैल गुप्ता, डा. हेमलता सुमन, डा. सुबोध गुप्ता, डा. निधि गुप्ता ने निर्वाह की। कार्यक्रम का संचालन डा. माधवी सिंह व डा. अंजू गोयल ने किया।

इस दौरान संस्थान की अध्यक्षा माला रस्तोगी, प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा, संयोजिका प्रो. विनीता गुप्ता, सह संयोजिका प्रो. प्रेमलता, देवी चरन अग्रवाल, राजेश्वर दयाल गोयल, अनूप चंद्र एडवोकेट के अलावा विभिन्न काॅलेजों के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाऐं मौजूद

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566