फिरोजाबाद: प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

फिरोजाबाद। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, प्रयागराज उत्तर प्रदेश के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा आयोजित 50 वीं जवाहरलाल नेहरू बाल विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, लखनऊ में प्रदेश स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस पर निर्णायक मंडल के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के नवाचार अधिकारी संदीप द्विवेदी ने विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया।

जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि विज्ञान मॉडलों में एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के सौरव कुमार ने ऑटोमैटिक ड्रिप स्टैंड, अवन्तिका शर्मा ने ऑटोमैटिक फ्लड अलार्म, ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज फिरोजाबाद के अक्षांश शर्मा ने पायथागोरस प्रमेय, वैभव पाण्डेय ने यूकेलिप्ड की प्रमेय, दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद की न्यासा वलेचा ने होलोग्राम इमेज, एम.जी. गर्ल्स इंटर कॉलेज फिरोजाबाद प्रिंसी पाराशर ने क्लीइंटो मीटर, राज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज शिकोहाबाद के अंश भदौरिया ने ग्लोबल वार्मिंग एवं आर.आर. एम इंटर कॉलेज बछगॉव के भानु प्रताप ने मृदा परीक्षण मॉडल का प्रस्तुतिकरण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. निशा अस्थाना ने अश्वनी कुमार जैन के साथ समस्त प्रतिभागियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शरद पोरवाल, सुमित सिंह, नेहा भारद्वाज, राजकुमार सिंह उपस्थित रहे।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 267