फिरोजाबाद: संद्विग्ध परिस्थतियों में महिला की फांसी पर लटकने से मौत

फिरोजाबाद। थाना रसूलुपर के नीबू बाले बाग में महिला की संद्विग्ध परिस्थतियों में फांसी पर लटकने से मौत हो गई है। घटना के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
बताते चलें कि नीबू वाला बाग निवासी निशा 25 वर्ष पत्नी जीतू राठौर की फांसी पर लटकने से मौत हो गई है। ससुरालीजन शव छोड़कर फरार हो गए। पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि महिला का विवाह तीन साल पहले हुआ था। महिला का शव घर के अंदर फंटे पर लटका मिला था। वहीं ससुरालीजन फरार हो गये। मायका प़क्ष की तहरीर के बाद कार्रवाई की जायेगी।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 267